logo

रांची में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

sucide_22.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां लालगंज सूर्यनगर में 25 साल महिला ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है वहीं मृतका का नाम प्रीति है। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव फंदे से लटका कर आत्महत्या का रुप देने का आरोप लगाया है। बता दें कि प्रीती का एक दो वर्षीय पूत्र और 6 माह की एक पूत्री है। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। वहीं मामले की छानबीन कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N